बागेश्वर। कुमाऊं प्रीमियर लीग के लिए रविवार को बागेश्वर में ट्रायल लिया गया। महाविद्यालय के खेल मैदान में हुए ट्रायल में 37 खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। केपीएल के चेयरमैन एवं कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि केपीएल में कुमाऊं से 225 खिलाड़ियों का चयन कर अंतिम ट्रायल रुद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। अगला ट्रायल आठ जुलाई को खटीमा में होगा। अब तक रामनगर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, हल्द्वानी, टनकपुर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में ट्रायल आयोजित किए जा चुके हैं। इस दौरान डॉ. बीसी तिवारी, धर्मेंद्र बोरा, गिरीश चंद्र पाठक, रोशन गड़िया, डॉ. एनपी शर्मा, नीरज पांडे, जुवैद अहमद आदि थे।