फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उपचुनाव के लिए आईं 202 पेटी शराब बरामद

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आबकारी और प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने बागेश्वर नगर में शराब के एक बार के खाली पड़े फ्लोर से 202 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। शराब चुनाव में बांटे जाने के लिए एकत्र करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम पड़ताल में जुटी है। इधर, सूचना अधिकारी के मुताबिक वेलकम बार विजय जायसवाल के नाम पर है। बार से बरामद शराब की कीमत 12 लाख 10 हजार बताई गई है। पूछताछ में बार मैनेजर दिनेश टंगड़िया ने बताया कि अनुज्ञापी के साथ ही बार में भूपेश खेतबाल के भी शेयर हैं।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टेशन रोड स्थित शराब के बार की छत पर खाली पड़े फ्लोर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और परिवर्तन विभाग की टीम ने छापा मारा। खाली पड़े फ्लोर पर शराब की बड़ी संख्या में पेटियां पड़ी थीं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब की पेटियों की गिनती करने पर 202 पेटी अंग्रेजी शराब निकली। उन्होंने बताया फ्लोर खाली पड़ा था। मकान मालिक को नोटिस दिया जा रहा है। शराब किसने रखी थी, क्यों रखी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शराब बरामदगी के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, बृजेश नारायण जोशी, भवन डंगवाल, पवन कुमार, बलजीत सिंह आदि थे।


नगर में दोपहर बाद से शराब का जखीरा मिलने की बात तेजी से फैली थी। आबकारी विभाग ने रात आठ बजे बाद अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की। चर्चा है कि शराब किसी राजनीतिक पार्टी की थी। चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब का जखीरा एकत्र किया गया था। हालांकि आबकारी विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कहा है कि यह पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा। इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई कि चुनाव को शराब से प्रभावित करने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें