फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बना सीमल का पेड़ कटा, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत के समीप पांडेखोला में खतरा बना सीमल का पेड़ राजस्व विभाग ने काट दिया है। बीते एक साल से पेड़ काटने की मांग कर रहे लोगों ने पेड़ कटने पर राहत की सांस ली है। पांडेखोला में मकानों के बीच में बीते एक साल से सीमल का सूखा पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना पांडे ने पेड़ काटने की मांग को लेकर डीएम से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन दिए थे। रविवार को राजस्व विभाग ने खतरा बने पेड़ को काट दिया है। विभाग ने बताया कि पेड़ काटकर लकड़ी नगर पालिका को दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें