पूजा, रमा, राजकुमार सबसे तेज दौड़े
बागेश्वर। जिला युवा कल्याण द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में 18 न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर मेडल पर कब्जा किया।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, राखी द्वितीय, मानवी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रमा, प्रीति, निशा, 800 मीटर दौड़ में राजकुमार, पंकज, अभिषेक, 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु, विरेंद्र, जयवीर पहले तीन स्थान पर रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। मौके पर गणेश धपोला, संजय खेतवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
23बीजीएस13पी