कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय में बीएसएनएल की वाइमैक्स सेवा दो दिन से ठप है। नेट न जुड़ने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अधिकारी इस सेवा को सुचारु करना छोड़ फोन उठाने को भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से इस सेवा को तत्काल ठीक करने की मांग की है। शिक्षक दयाल कुमल्टा के अनुसार क्षेत्र में बीएसएनएल के वाइमैक्स सेवा दो दिन से ठप है। इससे नेट की समस्या खड़ी हो गई है। नेट के काम न करने से कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। उच्चधिकारियों को कोई भी सूचना नहीं जा पा रही हैं। कंप्यूटर पर ऑनलाइन काम भी नहीं हो पा रहा है। बीएसएनएल के अधिकारियों से समस्या का समाधान के लिए संपर्क करना चाहा लेकिन फोन भी रिसीव ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।