बागेश्वर। सरयू नदी किनारे लगाया गया एक गेट चोरी हो गया है। गेट चोरी होने से लोगों ने नदी में जाकर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। जागरूक लोगों ने नगरपालिका से इस स्थान पर शीघ्र नया गेट लगाने की मांग की है। पिंडारी रोड पर सरयू नदी को जाने वाले एक मार्ग को अवैध तरीके से रेता ढोने का मार्ग बना देने के बाद नगरपालिका ने यहां लोहे का गेट लगाया था। यह गेट पिछले दिनों चोरी हो गया। गेट के चोरी होने के बाद एक बार फिर इस मार्ग से रेता की निकासी की जा रही है। वहीं कई लोग इस मार्ग से सरयू नदी में कूड़ा डाल रहे हैं।