बागेश्वर। कपकोट के सलिंग गांव में गोशाला में आग लगने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। गोशाला में रखी लकड़ी सहित हजारों का सामान जल गया। सलिंग निवासी चंदन सिंह पुत्र कुंवर सिंह की गोशाला में दिन में तीन बजे अचानक आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्यों को आग लगने की जानकारी हुई, मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी। सलिंग की प्रधान हंसा ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने राजस्व विभाग से शीघ्र क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।