अल्मोड़ा/बागेश्वर। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना 2838वें दिन भी जारी रहा। धरने पर गोपाल राणा, प्रकाश चंद्र, बसंत सिंह, अर्जुन नैनवाल आदि बैठे। इधर, बागेश्वर में लंबित मांगों को लेकर एसएसबी हथियार प्रशिक्षित गुरिल्लों का तहसील प्रांगण में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 2825वें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में रुद्र सिंह धामी, बसंत पांडे, राजेंद्र बिष्ट, दीवान राम आर्य, सुरेश चंदोला और द्रोपदी देवी शामिल थे।