फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में दशरथ कैकयी संवाद रहा रोचक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कांडा (बागेश्वर)। कांडा की रामलीला में दशरथ कैकयी संवाद और वन गमन के कार्यक्रम का मंचन किया गया। यहां रामलीला देखने वालों की खासी भीड़भाड़ रही। रामलीला मंच में राजा दशरथ द्वारा श्री राम को राजपाठ सौंपने के लिए वशिष्ठ महराज से परामर्श करने, मंथरा द्वारा कैकयी को राजा दशरथ से एक से राम को 14 बरस का वनवास और दूसरे से भरत का राजपाठ देने का वरदान देने की मांग करने, कैकयी के कोप भवन जाने, दशरथ को कैकयी को समझाने, न मानने पर उसे दो वरदान देने, दशरथ की आज्ञा से राम, लक्ष्मण और सीता के साथ 14 बरस के लिए वन को जाने के दृश्य का मंचन किया गया। दशरथ ने कैकयी से सुमुखि सुलोचनी...चौपाई गाई जबकि कैकयी ने दे हो राजा मोहे दोई वरदाना...चौपाई गाई। दशरथ की भूमिका भूपाल नगरकोटी ने कैकयी की ललित माजिला ने निभाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष गुंसाई सिंह धपोला, प्रबंधक हीरा प्रकाश नगरकोटी, ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, भूपाल सिंह नगरकोटी, उमा जोशी, जगत सिंह, आलम सिंह और पूर्व प्रधान हीरा कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें