फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, हिमपात, ओलावृष्टि, बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बदली करवट, हिमपात, ओलावृष्टि, बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। मौसम ने करवट बदली तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जिले भर के निचले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ ही बारिश हुुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई और कड़ाके की ठंड महसूस हुई। बागेश्वर में बुधवार दोपहर तक मौसम सामान्य था। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आसमान में गहरे-काले बादल छा गए। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। तमाम स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। पालड़ीछीना में तो ओलावृष्टि से सड़क पर चादर सी बिछ गई। कपकोट ब्लॉक से सटे उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। ग्लेशियरों में बर्फ की चादर बिछ गई। मौसम के करवट बदलने से देर रात तक कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। शाम सवा सात बजे पारा 10 डिग्री तक गिर गया था।
फोटो 14 बीजीएस 18 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें