कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने नगर पंचायत कपकोट के भराड़ी में बहुप्रतीक्षित एक हजार मीट्रिक टन क्षमता का खाद्यान्न गोदाम और आवासीय भवन मंजूर कर दिए हैं। शासन ने बकायदा इनके निर्माण के लिए एक करोड़ 55 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया इन भवनों के निर्माण के लिए भराड़ी में भूमि प्रस्तावित है। निर्माण के लिए आरईएस को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। ब्यूरो