बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज रवाईखाल में 15 दिवसीय डीएलएड ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत पर्सनल कांट्रेक्ट प्रोग्राम पीसीपी के तहत दूसरे दिन रिसोर्स पर्सन डॉ. केएस रावत ने कहा कि बच्चों की रुचि के अनुसार शिक्षण कार्य करते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की अपील की। उन्होंने समुदाय व प्रारंभिक शिक्षा विषय पर जानकारी देते हुए केंद्र समन्वयक बीसी जोशी, सह समन्वयक जोगा राम, सिसोर्स पर्सन प्रकाश पाठक, मेंटर बीआर लोबियाल ने शिक्षा को रुचि पूर्ण बनाने पर जोर दिया।