कपकोट (बागेश्वर)। चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में चित्रकला परिषद का गठन हो गया है। प्राचार्य डा. एके जोशी ने बताया कि परिषद के लिए नीता अध्यक्ष, कमला सचिव और कृतिका चौधरी सह सचिव का दायित्व मिला है। बताया कि परिषद की ओर से पांच सितंबर को कार्ड मेेकिंग, 25 अक्तूबर को पॉट डिजाइनिंग, 14 नवंबर को रंगोली जबकि फरवरी महीने में ऐंपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रो. ममता सुयाल मौजूद थी।