फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में गिने चुने एटीएम से ही निकल रहे रुपये

विज्ञापन
atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर, ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम में कई दिनों से कैश की कमी है। बुधवार को भी तीन एटीएम से ही रुपये निकले जबकि अधिकतर एटीएम बंद रहे। लोग रुपये निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम में भटकते रहे। जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। नकदी की कमी के कारण पिछले दो माह से गिने-चुने एटीएम से ही रुपये निकल रहे हैं। बुधवार को भी एटीएम में लोगों की लंबी कतार लगी रही। एसबीआई, पीएनबी, कूर्मांचल बैंक के एटीएम से लोगों ने रुपये निकालने के लिए कतार में खड़े होना पड़ा। शाम को एसबीआई के एटीएम का शटर भी डाउन हो गया। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को कैश की कमी के कारण मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कौसानी, कांडा सहित अन्य कस्बों में भी कई दिनों से नकदी की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें