कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने बच्चों से मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए जुटने को कहा। कहा कि वैज्ञानिक आधार पर किए जाने वाले हर काम से विकसित राष्ट्र की कल्पना साकार होती है। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी ने सभी का स्वागत किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, राइंका कपकोट के प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती, सभासद गिरीश जोशी, ललित मोहन लोहनी, डीएन कांडपाल, प्रभाकर, कैलाश गढ़िया, सुरेश आर्या, रीता कपकोटी आदि थे। संचालन तरुण तिवारी ने किया।