फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अंधेरे में है चुचेर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर से गौना गांव में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल टूटने से कपकोट के चुचेर गांव की बिजली पिछले तीन दिनों से गुल है। मोहन सिंह कोरंगा और प्रताप सिंह कोरंगा ने बताया कि माजखेत-चुचेर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। 18 दिसंबर को निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा पत्थर पोल पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पोल टूटने से गांव के लगभग ढाई सौ परिवार अंधेरे में हैं। बिजली नहीं होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संचार सेवाओं पर भी इसका खासा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल को शीघ्र दुरुस्त कर आपूर्ति सुुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें