बागेश्वर। राजकीय पर्यवेक्षक की परीक्षा 12 नवंबर को होगी। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा, बीएमजेएस इंटर कॉलेज बागेश्वर, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना और डायट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। ब्यूरो