कपकोट (बागेश्वर)। रविवार रात 12:03 पर लोगों ने भूूकंप के दो सेकेंड तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। झटकों से कई लोगों की आंखें खुल गईं और वह सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे जबकि कई लोगों के गहरी नींद में होने के कारण उन्हें झटके महसूस ही नहीं हो सके। तहसील प्रशासन ने भूकंप के हल्के झटके आने की पुष्टि की लेकिन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके बहुत हल्के होने के कारण उसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो सकी।