बागेश्वर। कपकोट के निचले क्षेत्रों में शनिवार की सायं बारिश हुई। इसके अलावा विकास खंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। बारिश व हिमपात के चलते निचले हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार की सायं से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। कपकोट के निचले हिस्सों में सायं बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है।