फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी व आतिशबाजी में नहाए सरयू नदी के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नंदा सुनंदा महोत्सव में मंगलवार की सायं श्रद्धालुओं ने गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप जलाकर सरयू नदी में प्रवाहित किए। दीपदान व आतिशबाजी का आयोजन नंदा महोत्सव आयोजन समिति ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे, अनिल साह, पं. गोकुलानंद जोशी, पं. गणेश दत्त पांडे, मुख्य यजमान पूरन सिंह पालनी, कंचन साह, अंकुर उपाध्याय, नीरज पांडे, तारु पांडे आदि थे। इधर सरयू तट व बिलौना में आयोजित गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा की तथा मनौती मांगी। आयोजकों ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। गणेश महोत्सव में पं. गणेश जोशी, मुख्य यजमान अमित रस्तोगी, हरीश सोनी, नितेश वर्मा, रंजीत रस्तोगी, संजय वर्मा आदि थे। बिलौना गणेश महोत्सव का 23 को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें