फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफां सा क्या उठा रहा सीने में...

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रकटेश्वर सृजन मंच द्वारा यशांत काव्य गोष्ठी का किया गया। कवि जगदीश दफौटी के आवास पर हुई गोष्ठी में कवियों ने कविता, भजन, गीत, गजल आदि पेश किए। कवि दीप चंद्र पांडे ने ‘तूफां सा क्या उठा रहा सीने में, हाले दिल तो बयां कर लो हुजूर...’, प्रशांत कुमार पांडे ने ‘एक गीत सुनाता हूं मैं मनमीत सुनाता हूं मैं...’, मिलिंद बिष्ट ने ‘तंग गलियों में मकान हूं, टूट होती रहती है, मुल्क हिंदोस्तान हूं लूट होती रहती है...’, जगदीश दफौटी ने कुमाऊंनी कविता ‘च्यला तु कशि खालै, त्यर बड़ो दुख हगो मिकै...’ पेश कर समां बांध दिया। गोष्ठी में विनोद प्रकाश, डॉ. केएस रावत, राजीव जोशी, संजय गुरुरानी, डॉ. केएन कांडपाल आदि ने भी अपनी रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें