फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी ट्रेड का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सूडा की ओर से दीन दयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन उत्थान योजना के तहत युवाओं को सिक्योरिटी ट्रेड का प्रशिक्षण दिया गया। सूडा की सिटी मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण छह महीने का है, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का रोजाना चार घंटा उपस्थित रहना जरूरी है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत कपकोट की अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि प्रशिक्षण नगर के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा। इस दौरान ओरियन सिक्योर के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हेम चंद्र तिवारी, प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, पंकज कुमार, चंदन ऐठानी, कांति कोरंगा, नीरज कोरंगा, मनोज कपकोटी, पवन कुमार, हिमांशु दानू, भावना, कविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें