बागेश्वर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत बागेश्वर नगर निकाय से 223 जबकि कपकोट नगर पंचायत से 240 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। एनयूएलएम की सिटी मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को निदेशालय भेजा जाएगा। तीन लाख तक की आमदनी वाले पात्र लाभार्थी को मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। तीन लाख से 18 लाख रुपये की पारिवारिक आमदनी वाले पात्र लाभार्थियों को बैंक से 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा।