बागेश्वर। जिले के मनकोट निवासी एक महिला ने जेठ के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट कोतवाली में लिखाई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह मनकोट क्षेत्र की महिला ने कोतवाली पहुंचकर अपने जेठ के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ करने की तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 354, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना एसआई दीपा जोशी कर रही हैं।