बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की जिला इकाई की बैठक दो मार्च को प्रात: 11 बजे से स्टेशनरोड के एक होटल के सभागार में होगी।
बैठक में प्रांतीय शाखा से प्राप्त स्मारिका के वितरण के अलावा संगठन की अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रताप गढ़िया ने बैठक में सभी से मौजूद रहने को कहा है।