बागेश्वर। नगर के विक्टर मोहन जोशी राजकीय आदर्श इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम पांच फरवरी के प्रात: 11 बजे से शुरू होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल होंगी।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल करेंगे। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने यह जानकारी दी।