फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 2430 ने दी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। बागेश्वर जिले में 2430 अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा दी। शुक्रवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। टीईटी प्रथम में राइंका बागेश्वर परीक्षा केंद्र में कुल 173 पंजीकृत में से 162 ने परीक्षा दी। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा में 450 में से 424 ने, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में 400 में से 371 ने, राइंका गरुड़ केंद्र में 97 में से 89 ने तथा कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में 125 में से 115 ने परीक्षा दी। टीईटी द्वितीय में राइंका बागेश्वर में पंजीकृत कुल 257 में से 236, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में 450 में से 422, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में 400 में 359 ने परीक्षा दी। इसके अलावा गरुड़ में राइंका गरुड़ केंद्र में पंजीकृत 132 में 116 तथा कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में 150 में से 136 ने परीक्षा दी। जिले टीईटी प्रथम में कुल 84 अभ्यर्थी तथा द्वितीय में 120 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएम राकेश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश रावत, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा का जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें