फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवतोली के जंगल में लावारिस हालत में पड़ा है ट्रांस्फार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खिड़वाकोट गांव के लिए आया बिजली का ट्रांसफार्मर चार दिन से देवतोली के जंगल में लावारिस पड़ा है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव में 16 दिन से अंधेरा पसरा है। खिड़वाकोट गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर 16 दिन पहले खराब हो गया था। यूपीसीएल ने चार दिन पहले ट्रांसफार्मर देवतोली के जंगल तक पहुंचा दिया है। यहां से गांव की दूरी दो किमी है। लाइनमैन अब ग्रामीणों से ट्रांसफार्मर खुद ले जाने को कह रहे हैं। जंगल में ट्रांसफार्मर के लावारिस हालत में पड़े होने के कारण अराजक तत्व उसमें से तेल निकालने, बुश निकालने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण गोविंद बोरा ने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि ट्रांसफार्मर शीघ्र बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें