फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलेत में दो माह पहले ध्वस्त बिजली की लाइन नहीं हुई ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत नरगोली के देवलेत तोक में ध्वस्त बिजली की लाइन ठीक नहीं हो सकी है। आपूर्ति सुचारु न होने से दलितों के छह घरों में अंधेरा छाया है। रोशनी न होने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लाइन शीघ्र न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दो महीने पहले तेज अंधड़ से ग्राम पंचायत नरगोली के देवलेत तोक के देव राम के घर के पास चीड़ का एक दरख्त एलटी लाइन के पर गिर गया। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल ने तब से लाइन ठीक नहीं की है। आपूर्ति सुचारु न होने से संतोष राम, जोगा राम, मंगल लोहिया, शंकर लाल, पुष्कर राम, देव राम, जगदीश राम के घरों में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से कई बार लाइन ठीक करने की गुहार लगा दी है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लाइनमैन उमेश पंत ने बताया कि तार और पोल मंगाया गया है। सामान आने पर ही लाइन सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें