बागेश्वर। जन समस्याओं के समाधान के लिए डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से नुमाइशखेत बागेश्वर, 26 दिसंबर को कपकोट ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र पंचायत घर गोगीना में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। शिविर में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, कृषि, उद्यान ,पर्यटन, खाद्यान्न, सड़क, उद्योग, राशन कार्ड वितरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वन विभाग, पशुपालन, दुग्ध विकास, बाल विकास, रेशम, आदि विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।