बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित स्व. कैलाश सिंह परिहार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सनराइजर्स स्पोर्ट्स गरुड़ और शिवम ट्रेडर्स के बीच खेला गया। सनराइजर्स गरुड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। अरुण ने 135 और सोनी ने 99 और रनों की शानदार पारी खेली। शिवम ट्रेडर्स की ओर से विक्की और गौरव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में शिवम ट्रेडर्स की टीम मात्र 120 रनों पर सिमट गई। शिवम ट्रेडर्स की ओर से तारा ने 22 और नंदन ने 28 रनों का सहयोग दिया। गरुड़ की टीम की ओर से हीरा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। इससे पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष कैलाश गढ़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजयुमो नेता चंदन पांडे, चंदन कठायत, दर्शन कठायत, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह सोनियाल, रमेश रावल, स्कोरर विशाल साह, अंकित नगरकोटी, मुकेश पाठक, हरीश देव, प्रदीप कार्की आदि थे।