फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने को 31 तक शिविर लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन पाने वाले कई लोगों के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए विभाग द्वारा अब तीनों विकासखंडों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 19 अगस्त को राइंका बागेश्वर और महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में शिविर लगाए गए। गरुड़ और कपकोट विकासखंडों के दूरस्थ गांवों में तीन से पांच दिनों तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग सहित अन्य प्रकार की पेंशन पाने वाले ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें