बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एचएस बोनाल ने एक एमएसीटी वाद का निस्तारण कर 32 लाख रुपये का समझौता कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने 20 वादों का निस्तारण कर 12.24 लाख रुपये का समझौता कराया। सिविल जज जूनियर डिविजन रविशंकर मिश्रा ने सात वादों का निस्तारण कर 1.95 लाख रुपये का समझौता कराया।