बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के कराला पालड़ी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत की पत्नी कमला देवी (98)का निधन हो गया है। सोमवार को नगर में सरयू और गोमती के संगम पर अंत्येष्टि की गई। वहां विधायक चंदन राम दास, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, बीडीसी सदस्य भूपाल रौतेला, भरत कनवाल, हरीश जनौटी और प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह नेगी थे। इधर पालड़ी में आयोजित शोकसभा में कमला देवी के निधन पर दुख जताया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।