फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पारा 39 डिग्री रहा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंगलवार को नगर का अधिकतम तापमान 39 जबकि न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। दिन में बिजली के कई बार कट होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। गर्मी से बचने के लिए बच्चे सुबह से ही सरयू, गोमती में गोते लगाते दिखाई दिए। सड़कों पर डामर की तपन बढ़ने से लोग सड़कों पर अन्य दिनों की तरह कम घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें