कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के कन्यूटी में तेंदुए का भय बना हुआ है। बच्चे अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। बुधवार रात तेंदुए ने पोथिंग गांव जाने वाले रास्ते पर एक गाय के बछड़े का मार डाला।
नागरिक कैलाश जोशी, केवलानंद जोशी और नंदा बल्लभ जोशी ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगवाने की मांग की है।