बागेश्वर। अयारतोली के थानेश्वर शिव मंदिर में आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन भंडारे के साथ संपन्न हो गया है।
भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर क्षेत्र की सुख और शंाति के लिए हवन यज्ञ भी किया गया। आचार्य ललित मोहन पांडेय ने कहा कि सत्संग से ज्ञान में वृद्धि होती है। वहां पंडित राकेश जोशी, राजू जोशी, भाष्कर जोशी आदि थे। मुख्य यजमान गोविंद कठायत ने सपत्नीक प्रसाद वितरित किया।