फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में गंगोत्री सदन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 350 छात्रों को छह सदनों में बांटकर उनसे संविधान के विषय में प्रश्न पूछे गए। इसमें गंगोत्री सदन ने प्रथम स्थान, नंदादेवी सदन ने द्वितीय, केदारनाथ सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रमों से छात्रों का ज्ञानवर्धन होता है। वहां प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा, राजेश कुमार, आलम राम पाल, सुरेश राम, मयंक जोशी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों को संविधान की प्रस्तावना, प्रस्तावना का अर्थ, महत्व आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें