फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करें: तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस जिला चुनाव प्रभारी क्रांति तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए मिलजुलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ब्लॉक से लेकर जिले तक के संगठन के चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। यहां एक होटल में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी तिवारी ने कहा कि राज्य में मजदूर, किसान, बेरोजगार और व्यापारी सब परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों के हर संकट में खड़ा होकर उनकी सहायता करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, नगर अध्यक्ष भगत रावल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र परिहार, इंद्र सिंह परिहार, ईश्वर पांडे, दीपक खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें