कपकोट। खर्क कानातोली में झूलते बिजली के तारों को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के ईई को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आंधी और बारिश का मौसम है ऐसे में गांव में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। चेतावनी दी कि यदि तारों की मरम्मत नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश सिंह सुरकाली, दरपान सिंह, प्रेम सिंह, तिनोक सिंह, हरीश सिंह, किरन सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो