बागेश्वर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक 30 जून को बागेश्वर में होगी।
बैठक में जिला पदाधिकारी, कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश, जिला, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठाें के जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री, विभाग, प्रकल्प एवं मीडिया संयोजक, जिला सदस्यता प्रमुख, सह सदस्यता प्रमुख, मंडलों के सदस्यता प्रमुख मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी जिला मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी दयाल कांडपाल ने दी।