बागेश्वर। पलायन रोकने को लेकर समाजिक संगठनों ने गरुड़ में बैठक की। बैठक में खेती फसल बचाने और बंदरों को भगाने के लिए सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की गई। गरुड़ में हुई बैठक में वक्ताओं ने पहाड़ के किसानों की फसल जंगली सुअर, बंदरों आदि वन्य जीवों की वजह से बर्बाद हो रही है। एक तो किसान पहले से ही पानी की जुगाड़ तुगाड़ कर फसल उगा रहा है उस पर भी वन्य जीव नष्ट कर दे रहे हैं ऐसे में गांवों से पलायन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पहाड़ी काश्तकार की फसल को बचाने, बंदरों, जंगली जानवरों को भगाने के लिए कोई ठोस नीति बनानी चाहिए तभी पलायन रुकेगा। इस दौरान जीवन भारती, प्रकाश शर्मा, राजेंद्र सिंह, पूरन रावत, धरम सिंह, खीम सिंह, विनोद पांडे, नवीन पांडे, गिरीश तिवारी, नवीन लाल आर्य आदि मौजूद थे।