बागेश्वर। बागेश्वर घाटी में गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। रविवार को यहां दोपहर तक धूप खिली रही। साढे़ तीन बजे बाद अचानक मौसम बदल गया।
आसमान में बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।