कपकोट/बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट में शनिवार को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
कपकोट में शनिवार को शाम को तकरीबन चार-पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे पारा नीचे गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बागेश्वर में शनिवार को दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे। लेकिन देर सायं झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल रही है। शनिवार को बागेश्वर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो