फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर : लॉकडाउन की अवधि में लड़कियों के मुकाबले ज्यादा जन्मे लड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन की अवधि में जिला अस्पताल में 152 शिशुओं ने जन्म लिया। लड़कियों के मुकाबले लड़के अधिक पैदा हुए हैं। लॉकडाउन की अवधि में 98 बालक और 54 बालिकाएं जिला अस्पताल में जन्मी हैं। यह आंकड़ा लिंगानुपात की दृष्टि से बेहतर नहीं माना जा सकता है। जिले का वर्तमान लिंगानुपात 1000-963 है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च से 9 मई तक अस्पताल में 152 स्वस्थ शिशुओं ने जन्म लिया है। अधिकतर बच्चे सामान्य प्रसव से जन्मे हैं। इस अवधि में मात्र चार मामले हायर सेंटरों को रेफर किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि जिले का लिंगानुपात 1000 पर 963 लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में लगातार सुधार आ रहा है। इसके लिए विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का भी इस पर असर पड़ा है। लोग जागरूक हो रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि जिले के लिंगानुपात में और सुधार आएगा। कहते हैं कि लोग संस्थागत प्रसव की ओर भी प्रेरित हो रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर तमाम तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें