कपकोट (बागेश्वर)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल की ओर से केदारेश्वर मैदान में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 22 दिसंबर से शुरू होगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली ने बताया कि पहले और दूूसरे दिन अंडर 14, 17 और 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। 24 दिसंबर को वर्ग अंडर 14, 17 और 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग खो-खो कबड्डी और 25 दिसंबर को अंडर 14, 17 और 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबाल और फुटबाल ट्रायल प्रतियोगिता होगी। बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 300, 200 और 150 रुपये का नकद पुरस्कार और मैडल भेंट किए जाएंगे। खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मनोहर राम करेंगे। ब्यूरो