फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने राजस्व पुलिस क्षेत्रों में घटित घटनाओं को देखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार का अतिरिक्त कार्य सौंपा है। जिले में पांच राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार के रूप में तैनात किया गया है। जिसमें रमेश राम को प्रभारी सहायक भूलेख अधिकारी बागेश्वर, दयाल चंद्र मिश्रा को प्रभारी नायब तहसीलदार कांडा, चंद्र सिंह हरकोटिया को प्रभारी नायब तहसीलदार गरुड़, पप्पू लाल को प्रभारी नायब तहसीलदार दुगनाकुरी, भूपाल सिंह मटियानी को प्रभारी नायब तहसीलदार काफलीगैर के लिये तैनात किया गया है। जनपद में मैनपाल सिंह नायब तहसीलदार कांडा जो तदर्थ रुप से कार्यरत है, को वर्तमान में रिक्त नायब तहसीलदार बागेश्वर व रिक्त नायब तहसीलदार कपकोट का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही जनपद अंतर्गत अवस्थित 06 तहसीलों में रिक्त तहसीलदार के पदों पर प्रभारी तहसीलदार का दायित्व भी दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें