फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस का झंडा प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। 35वें स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने झंडा लांच किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि संगठन की मजबूती तथा विस्तार प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय व लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की। जिला कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि महिलाओं के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। आने वाले चुनावों में महिलाओं को भाजपा को सबक सिखाना होगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला, सरिता, इंदिर जोशी, लीला देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, तारा देवी, सरस्वती पांडे, गंगा देवी, पुष्पा आर्य, ईश्वर पांडे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें