फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने मांगी दस महीने की ड्यूटी

विज्ञापन
पीआरडी की ट्रेनिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पीआरडी संगठन की जिला इकाई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा कल्याण विभाग पीरआरडी जवानों को साल में तीन महीने की ही ड्यूटी देने की सूची बना रहा है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएम से पीआरडी जवानों को साल में कम से कम दस महीने की ड्यूटी देने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। नुमाइशखेत मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने विभागों को पीआरडी जवानों को समान रूप से साल में दस महीने की ड्यूटी देने के निर्देश हैं लेकिन युवा कल्याण विभाग जवानों को तीन महीने की ड्यूटी देने की सूची बना रहा है जबकि बराबर ड्यूटी न मिलने के कारण जवान भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने डीएम से जवानों को समानता के आधार पर ड्यूटी दिलाने के लिए विभाग को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, विपिन चंद्र बिष्ट, सुरेश चंद्र, पंकज पांडे, धीरेंद्र कुमार, मनीष जौहरी, गिरीश चंद्र, घनश्याम राम, दयाल प्रसाद, नंदन आर्या, हरीश राम, सुनील कुमार, मोहन पांडे, महेश टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें