फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को पाले से बचाने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या ने कृषकों को फसलों और सब्जियों को पाले से बचाने के उपाय बताए हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वह पाले से फसलों और सब्जियों को बचाने के लिए सप्ताह में एक बार शाम को सिंचाई करें। नए रोपित और एक से तीन साल के पौधों को पाले बचाने के लिए उन्हें मध्य फरवरी तक छप्पर बनाकर या पुआल से ढक कर रखें। शाम के समय हवा की दिशा में खेत के मेड़ों में सूखी पत्तियों और घास का धुआं लगाएं। उन्होंने किसानों को सब्जियों को बचाने के लिए सूखी पत्तियों और पुआल से ढकने के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें